मैं हूँ इंसान और इंसानियत का मान करता हूँ,किसी की टूटती सांसों में हो फिर से नया जीवन बस यह सोच अक्सर अपना 'लहू'दान करता हूँ !!
रक्तमित्र – नरेश शर्मा
: चलो आज अपना हुनर आज़माते हैं,
तुम आजमाओ तीर, हम जिगर आज़माते हैं !!
जरुरी नहीं कि सभी को बार्डर पर खून बहाने का मौका मिले... देश की जनता के लिए रक्तदान करना भी देश सेवा ही है!

आप स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं तो आप केवल रक्तदानी ही नहीं है
किसी अनजान परिवार के लिए एक फ़रिश्ता भी हैं।
: किसी मरीज को बचाने के लिए डॉक्टर बनना जरूरी नहीं,
आप रक्तदान करके भी किसी का जीवन बचा सकते हैं।
:शायद इस जीवन में किसी को ख़ुशी तो न दे पाऊं पर ज़िन्दगी तो किसी न किसीकी बचा ही लूंगा
पहली बार रक्तदान करने में डर लगना स्वाभाविक है,
एक बार रक्तदान करने के बाद आप प्रसन्नता, निडरता व गौरव महसूस करेंगे।
क्या भरोसा है ज़िन्दगी का,इंसान बुलबुला है पानी का,
जी रहे हैं कपड़े बदल-बदल कर,एक दिन एक कपड़े में ले जाएंगे कंधे बदल कर !
तुम मौन बने देखा करते,मैं गंगा बनकर बहता हूँ,तुम लहू लिए रगों में बैठे,मैं वन्देमातरम कहता हूँ
माला जपने वाले हाथों से ज्यादा पवित्र वे हाथ होते हैं जो मानवता की सेवा के लिए उठते हैं!
ना मैं पूजा करता हूँ ना मैं इबादत करता हूँ,बस रक्तदान कर इंसानियत की हिफाजत करता हूँ..
दुनिया में रहने के लिए दो ही जगह अच्छी है, किसी के ‘दिल’ में या किसी की रगों में.
अधिकांश लोग स्वेच्छा से रक्तदान नहीं करते और ख्वाइश रखते है,जरूरत के समय तुरंत रक्त मिल जाएं !!
रक्तदान करने से आजतक कोई नहीं मरा, पर आपके रक्तदान नहीं करने से कोई न कोई मर सकता है।
दुनिया में रहने के लिए दो ही जगह अच्छी है,किसी के ‘दिल’ में या किसी की रगों में !!!
घर से निकले तो राह में एक बंदगी मिली ! मेरे लहू से आज किसी को नई जिन्दगी मिली !!
कहानी जब भी ख़त्म हो तो ऐसी ख़त्म होलोग रोने भी लगे तालियाँ बजाते हुए !!
डरे नहीं... नियमों का पालन करते हुए रक्तदान करें, यह पूर्णतया सुरक्षित प्रक्रिया है।
मेरी फकीरी में भी अमीरी का जो जूनून झलकता है यारो,
ये वो खानदानी दौलत है जो , सिर्फ खून में मिला करती है...
खून की ब्लैक मेलिंग का मुख्य कारण मरीज के परिजनों द्वारा डर की वजह से रक्तदान नहीं करना है।
: खुशियों के लिए क्यों किसी का इंतज़ार, जीवन के शिल्पकार तो आप भी हैं।
एक कतरा ही सही मेरे मालिक लेकिन,ऐसी नियत दे कि किसी को प्यासा देखूं तो पानी हो जाऊं।
सोच का फर्क है रक्तदान से कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होते हैं।
अपनों के लिए रक्त देता है वह सिर्फ अपने को बचाता है
लेकिन जो औरों के लिए अपने रक्त का दान करता है वह इंसानियत को बचाता है।
दुनिया का एकमात्र धर्मनिरपेक्ष स्थान ब्लड़ बैंक है।
आपके लिए विशेष ऑफर...रक्तदान करें, Flat unlimited wishes पाएं।!
रक्त की जरूरत पर अपने रिश्तेदारों को अवश्य परखें...
तुम मौन बने देखा करते,मैं गंगा बनकर बहता हूँ,तुम लहू लिए रगों में बैठे,मैं वन्देमातरम कहता हूँ !!
आत्मा अजर-अमर है और शरीर नश्वर। #देहदान से मृत्यु के बाद भी शरीर को
मानवता की भलाई के लिए जीवन्त रखा जा सकता है।
स्वर्ग/जन्नत जाने का बहुत ही आसान मार्ग...जीते जी रक्तदान मरणोपरांत नेत्रदान, अंगदान व् देहदान।
पछतावे से अच्छा अभी रक्तदान कर लो पता नहीं फिर शरीर साथ दे ना दे।
दान करो,आंखों के मोती,अमर रहेगी जीवन ज्योति।
स्वैच्छिक रक्तदान इस संसार का सबसे आसान और करने योग्य कर्म है।
जरुरी नहीं कि सभी को बार्डर पर खून बहाने का मौका मिले... देश की जनता के लिए रक्तदान करना भी देश सेवा ही है!

मृत्यु भोज की जगह रक्तदान शिविर का आयोजन कर मृत्आत्मा की आत्मा की शांति के लिए रक्तदान द्वारा प्रार्थना की जा सकती है।